Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा जिले में खुले 40 आंगनबाड़ी केंद्र, 160 अभी खोले जाएंगे: आर्य

कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने ज्यूला में किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा स्थित ज्यूला में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस आंगनबाड़ी केंद्र के बनने से यहां पर गर्भवती महिलाओ, बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो को सुविधा प्राप्त होगी।कहा कि क्षेत्र वासियो की काफी लंबे समय से मांग थी कि यहां पर एक नवीन भवन बने क्योंकि पहले जो भवन था वह किराए के भवन में चलता था जिसके कारण काफी दिक्कतें होती थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में 200 केंद्र खोले जाएंगे जिसके तहत अल्मोड़ा जिले में 40 केंद्र खोले जा चुके है और अन्य पर काम चल रहा है। कहा कि यह वह स्थान होता है जहां पर बच्चो को शिक्षा दीक्षा के साथ गर्भवती महिलाओं को पोषण मिलता है। कहा की विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आंगनबाड़ी बहने विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं,आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल हो और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी  पीताम्बर प्रसाद ,बीडीओ हवालबाग  भगवान सिंह बिष्ट , पंकज मेहरा ,ग्राम विकास अधिकारी  हरिहर मेहता ,कनिष्ठ अभियंता  प्रमोद कुमार सहित अधिकारी गण और समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›