Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में बच्चे की हत्या में फरार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक दरोगा को गोली लगी, बदमाश भी घायल

हरिद्वार। अवैध हथियार बेचने वाले छुटभैये आरोपितों ने ग्राहक बनकर सौदा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और गंगा में छलांग लगा दी। जिससे पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। गनीमत रही कि दोनों आरोपी गंगा से बाहर निकल आए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जबकि उनके साथ रहे तीसरे नाबालिग आरोपित को पहले ही पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि हरिद्वार शहर क्षेत्र में कुछ लोग अवैध हथियार बेच रहे हैं। एसओजी की एक टीम ने ग्राहक बनकर असलहा बेच रहे युवकों से संपर्क साधा और मायादेवी पार्किंग में बुला लिया। दो युवक अपने साथ एक किशोर को लेकर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग को दबोच लिया।
जबकी दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश करने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम पर फायर कर युवक बिरला घाट की तरफ भाग गए। पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़े, जिन्हें देखकर युवकों ने गंगा में छलांग लगा दी।
पुलिसकर्मियों ने गंगा की दोनों तरफ घेराबंदी कर ली, जिसके बाद गंगा से निकलते ही आरोपियों को दबोच लिया गया। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपित भानू निवासी भोगपुर, जतिन निवासी विष्णु घाट और नाबालिग भी विष्णु घाट का ही निवासी है। आरोपितों के पास असलहे कहां से आए, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›