Connect with us

उधमसिंह नगर

12 साल बाद लैंड माफिया दिल्ली से गिरफ्तार, लालकुआं के परिवार से की थी 50 लाख की ठगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉


विदेश भागने की फिराक में एक आरोपी, लुक आउट नोटिस होगा जारी
रुदपुर
। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को सीओ सिटी के कार्यकाल में खुलासा करते हुए बताया की लालकुंआ नैनीताल रोड स्थित निवासी मो. शहजाद खान पुत्र हाजी आशफाक खान, शहजाद की पत्नी फिरदौस खान, पुत्री परहीन खान, पुत्र फरदीन खान ने रुद्रपुर के सामिया लेक सिटी के डायेक्टर सगीर खान पुत्र शकील अहमद निवासी फ्लैट नम्बर 1707 प्रोव्यू लैवानी अर्पाटमेंट कांसिंग रिब्लिक गाजियबाद, सगीर के पार्टन जमील खान निवासी अवुल फाजल आर्पटमैंट वसुन्धरा इकलैव पुरानी दिल्ली व कालौन की जिम्मेदार अधिकारियों पर 420.467, 468, 471, 120 वी आईपीएस की धार के तहत रुद्रपुर कोतवाली केस दर्ज कराया है।
आरोप है की चारों लोगों करीब 12 साल पहले सामिया लेकर सिटी में करीब 50 लाख रुपया देकर चार फ्लैट खरीदे थे। कालौनी में उन्हें  प्लाट नही मिले। उन्होंने मामले जांच में पता चला कि उनके नाम रजिस्ट्री की गयी है वह फर्जी है। रजिस्ट्री में जो खेत और खसरा नम्बर दिया गया है वो कालौनी में मौजूद ही नहीं है। बताया जाता है की पीड़ित परिवार ने 12 साल पहले 16.10 16 में 10 लाख रुपया लेकर उनके नाम रजिस्ट्री की थी। बाकी दो लोगों से प्लाट देने के नाम पर 50 लाख रुपया लिए गए। आरोप है। की रजिस्ट्री में जो खेत और खसरा नम्बर दिया गया है। वह कालौनी में है ही नहीं। एसएसपी ने कहा कि आरोपी लैंड ठगी गैंग बनाकर काम करते थे। जिले बड़ी संख्या में लोगों से इन लोगों ने ठगी की है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जायेगी। फरार जमील विदेश भागने की फिराक में है, उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने सामिया में ठगी का शिकार हुए सभी लोगों से तहरीर सौंपने का आह्वान किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement