Connect with us

उत्तराखण्ड

हिंदू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, मतांतरण कर शादी का दबाव बनाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बोला गोवा में है मेरा होटल, युवती ने शादी का प्रस्‍ताव ठुकराया तो कर दी शर्मनाक करतूत
देहरादून
। अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर राजस्थान की हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। विकास नगर के समुदाय विशेष के युवक ने युवती ने बोला कि उसका गोवा में होटल है। शादी से पहले युवती पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। युवती ने मना किया तो युवती को उसकी अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। विकास नगर कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार विकासनगर कोतवाली में रविवार को भरतपुर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि फैजल निवासी मेहूंवाला खालसा ने करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू बताकर उनकी बेटी से दोस्ती की। आरोपी ने कहा कि गोवा में उसका होटल है। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपित और युवती की कई बार मुलाकात भी हुई। उसने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के स्वजन शादी तय करने के इरादे से युवक का घर देखने के लिए राजस्थान से मेहूंवाला आए। उन्हें पता चला कि युवक हिंदू नहीं है। उसका कोई होटल भी नहीं है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement