Connect with us

उत्तराखण्ड

कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रहे ठाकुर प्रहलाद सिंह का निधन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रहे ठाकुर प्रहलाद सिंह (68) का बीमारी के बाद निधन हो गया।
नवंबर, 2000 में राज्य गठन के साथ ही ठाकुर प्रहलाद सिंह परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। तब से वे लगातार अध्यक्ष निर्वाचित होते आ रहे थे। इससे पहले वर्ष 1986 से 2000 तक परिषद जिला मंत्री व अध्यक्ष भी रहे। स्वास्थ्य विभाग में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद से रिटायरमेंट के बाद भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष की कमान उनके हाथों में रही। अस्वस्थता के बाद वर्ष 2022 में उन्होंने यह पद छोड़ा था। वे लगभग एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने अपने निवास शक्ति विहार (माजरा) में अंतिम सांस ली। उत्तराखंड आंदोलन के साथ ही कर्मचारियों के कई बड़े आंदोलन में ठाकुर प्रहलाद की अहम भूमिकाएं रही।

Select Language

Advertisement