उत्तराखण्ड

छात्र किसी के बहकावे में ना आएं, अपनी परीक्षा की तैयारी करें: धामी

मुख्यमंत्री ने जगदगुरु राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद, बोले छात्रों की सभी मांगे मान ली

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जगतगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने राजधानी में चल रहे बेरोजगार युवाओ के आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि छात्र किसी के बहकावे में ना आये। उनकी लगभग सभी मांगे मान ली गई है। लेकिन कुछ लोग है जो परीक्षाओं को लेकर इतना उलझाना चाहते है की अगले 5 सालों तक कोई परीक्षा आयोजित नही हो पाए। साथ ही उन्होंने शरदीय कावंड़ को लेकर आने वाले सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं भी दी कि ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
मंगलवार को प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने जगतगुरु आश्रम में राजराजेश्वरआश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हरिद्वार दौरे पर उन्होंने हरिद्वार के अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले और विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा की है साथ ही राजधानी में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि युवाओं की लगभग सभी मांगे जिनमें नकल अध्यादेश भी है हमने कहा कि जिस भी परीक्षा में नकल या पेपर लीक होने के मामले सामने आए थे सभी परीक्षाएं रद्द हो गई हैं और राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं को लेकर जारी किए गए कैलेंडर आगे की सभी परीक्षाएं समय पर होगी।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले को इतना भूल जाना चाहते हैं कि आने वाले 5 सालों में कोई भी प्रतियोगिता परीक्षा ना हो सके उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। साथ ही कावड़ यात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों की यात्रा सफल हो और भगवान भोलेनाथ की कृपा आने वाले सभी कावड़िया पर बनी रहे और ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने एक बार फिर छात्र-छात्राओं से अपील कि वे किसी के भी बहकावे ,भड़काए में ना आए आने वाले परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी करते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top