पौड़ी

रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8; CM सख्त

कोटद्वार के रिखणीखाल में कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत व 4 घायल। CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देश

पौड़ी। कोटद्वार के रिखणीखाल क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कलवाड़ी गांव के पास एक इको वाहन (UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यह वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ जा रहा था और इसमें कुल 12 लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में चालक समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से सभी 8 शवों को बाहर निकाला और 4 घायलों को सुरक्षित बचाया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में भंगलवाड़ निवासी अनिल देबराडा (चालक), कान्ति देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, धनेश्वरी देवी, सरोजनी देवी और रजनी देवी शामिल हैं। वहीं, घायलों में शशी देवी, शकुन्तला देवी, जगदीश सिंह और सत्यवती देवी का इलाज चल रहा है।
प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने परिवहन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, यात्री क्षमता और चालकों के लाइसेंस की नियमित जांच करने को कहा है। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि सड़क सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों की जवाबदेही तय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top