उत्तराखण्ड

राज्यसभा चुनाव: BJP ने हल्द्वानी के दिनेश आर्य बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया। पढ़ें पूरी खबर और चुनाव शेड्यूल।

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उम्मीदवारों की स्वीकृति की जानकारी दी गई। भाजपा ने उत्तराखंड की एकमात्र खाली हो रही सीट से समर्पित नेता दिनेश आर्य पर भरोसा जताया है। वहीं पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव के लिए अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को प्रत्याशी घोषित किया है।
उत्तराखंड से घोषित प्रत्याशी दिनेश आर्य हल्द्वानी के निवासी हैं और वर्तमान में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। वे पूर्व में नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष रहने के साथ संगठन में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राज्य में मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तराखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत और स्पष्ट बहुमत को देखते हुए दिनेश आर्य का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की खाली सीट पर भाजपा ने रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को मैदान में उतारा है। प्रसिद्ध अभिनेत्री कोयल मल्लिक हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। जुलाई में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही इस सीट पर उपचुनाव होना प्रस्तावित था। पार्टी नेतृत्व के इस कदम को क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू होकर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top