हरिद्वार

हरिद्वार में ‘झनकार रासरंग’ गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, पारंपरिक नृत्य-संगीत से गुंजायमान हुआ शहर

IMG 20261027 WA0012

हरिद्वार में झनकार डांस एकेडमी द्वारा ‘झनकार रासरंग’ गरबा-डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। डांडिया क्वीन और मिस्टर एंड मिस डांडिया प्रतियोगिताओं के विजेताओं की देखें सूची

हरिद्वार। मध्य क्षेत्र स्थित एक होटल में झनकार डांस एकेडमी की ओर से गरबा-डांडिया महोत्सव ‘झनकार रासरंग’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया। संगीत की धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को उमंग और उल्लास से भर दिया।
इस सांस्कृतिक महोत्सव का प्रबंधन संस्था की संस्थापिका अर्चना तिवारी और संचालिका कथक आचार्या स्वाति वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागवताचार्य करुणेश मिश्र उपस्थित रहे, जबकि डॉ. प्रिया आहूजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक और पावरलिफ्टर संगीता राणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पंकज उपाध्याय और प्रियंका उपाध्याय ने ‘मिस्टर एंड मिस डांडिया’ का खिताब अपने नाम किया। साक्षी छाबड़ा को ‘डांडिया क्वीन’, आकांक्षा को ‘मिसेज डांडिया’, वंशिका को ‘मिस डांडिया’ और हार्दिक को ‘मिस्टर डांडिया’ चुना गया। वहीं अदिति सैनी को ‘ड्रेसिंग दिवा’ और हर्ष व सोनिया अरोड़ा को सर्वेश्रष्ठ प्रतियोगी के सम्मान से नवाजा गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोक नृत्य को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम स्थल पर तृषा आत्रे द्वारा ‘स्वीट क्रेविंग्स’ का विशेष चॉकलेट स्टॉल भी लगाया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अंत में झनकार डांस एकेडमी की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top