हरिद्वार

108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में किसानों की समस्याओं को लेकर हुआ विचार मंथन

हरिद्वार। श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में आयोजित 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर उत्थान के पदाधिकारियों ने पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां डाली। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर विचार मंथन किया।

बताते चलें कि श्री ध्रुव श्रद्धा भक्ति सेवा आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल सजनपुर पीली गांव थाना श्यामपुर में जनकल्याणार्थ 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विर्क के नेतृत्व में
कार्यक्रम संयोजक संत बालकदास महाराज जी से भेंटवार्ता की और यज्ञ में आहुति डालकर किसानों एवं समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि देश में किसानों एवं मजदूरों का हालत दयनीय है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को तनिक चिंता नहीं है। मजबूरन किसानों एवं मजदूरों को अपने हक के लिए आंदोलन करने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। 108 कुंडली श्रीराम यज्ञ में आहुति डालकर किसानों ने ईश्वर सरकार से सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की है। ताकि सरकार किसानों , मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान देकर निराकरण करा सके। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने बाबा बालकदास महाराज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल किसी वरदान से कम नहीं है। ईलाज के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ता है। सरकारी दर पर गांव में ही ईलाज उपलब्ध है। बाबा बालकदास ने किसानों को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में नर्सिंग कॉलेज एवं श्री राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में क्षेत्रवासियों को इसका लाभ होगा। गुरुवार को यज्ञ में सुरेंद्र विर्क (राष्ट्रीय अध्यक्ष), ईरशाद अली(राष्ट्रीय महासचिव), विनोद कश्यप(राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), हाजी रईस अहमद(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), यशपाल चौधरी(राष्ट्रीय सलाहकार), नरेश कश्यप(प्रदेश अध्यक्ष) सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top