उधमसिंह नगर

सितारगंज में साथियों के साथ सुबह सड़क पर दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत

दौड़ते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया था, हार्टअटैक बताया जा रहा है मौत का कारण
रुद्रपुर।
सितारगंज में सुबह साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दौड़ते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया था।
सिसौना निवासी अनुज जोशी (15) पुत्र हरीश जोशी रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top