नैनीताल

रामनगर में कोसी नदी में नहाने गए एक पिता की आंखों के सामने बहने से 12 साल के बेटे की मौत


रामनगर। कोसी नदी में नहाने गए एक पिता की आंखों के सामने उसका 12 वर्षीय बच्चा बह गया। बच्चे की खोजबीन के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। चार घंटे बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।
घटना से स्वजन सदमे में हैं, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के ब्लाक थैलीसैंण पटटी चौथाण निवासी गोविंद सिंह अपने परिवार के साथ रामनगर के अंतर्गत नई बस्ती पूछड़ी गांव में किराए के मकान में रहते हैं। वह कुछ समय पहले ही रामनगर आकर रहने आए हैं।
गोविंद दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की शाम को उमस होने पर बच्चों ने नहाने की जिद की। जिसके बाद गोविंद अपने पुत्र धीरज, नीरज बिष्ट व बेटी के साथ शाम को तीन बजे गांव के समीप बह रही कोसी नदी में नहाने के लिए चले गए।
नहाने के दौरान धीरज बिष्ट गहरे पानी की ओर चला गया। इसके बाद वह डूब गया। इस दौरान कुछ दूरी पर नहा रहे पिता ने बेटे को बचाने के लिए शोर मचाया, जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक बच्चा बह गया।
सूचना पर कोतवाल अरुण सैनी, एसएसआई मनोज नयाल, फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर बुलाई। संयुक्त टीम ने बच्चे की तलाश की तो एक किलोमीटर नीचे चैनपुरी की ओर बच्चे का शव बरामद हो गया। घटना से स्वजन सदमे में हैं। रामनगर कोतवाल अरुण सैनी ने कहा कि बच्चे का शव बरामद हो गया है। जिसे कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top