हल्द्वानी

हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी के बाद प्रसव: 15 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। पॉक्सो में आरोपी जेल में है, पुलिस डीएनए जांच कराएगी।

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। दोस्ती के बहाने एक नाबालिग को जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के मामले में 15 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सकों की विशेष निगरानी में किशोरी का सुरक्षित प्रसव कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा इस साल जून में हुआ था, जब अचानक पेट दर्द उठने पर परिजन किशोरी को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने बहला-फुसलाकर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों की शिकायत और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मामला न्यायालय तक पहुंचने के बाद किशोरी की कम उम्र और चिकित्सकीय जोखिमों पर विचार किया गया। अदालत के निर्देशों के आधार पर महिला डॉक्टरों की देखरेख में हाई रिस्क डिलीवरी कराई गई। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ अदालती साक्ष्यों को और मजबूत करने के लिए नवजात का डीएनए (DNA) परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है।
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों का विशेष पैनल नवजात का डीएनए नमूना लेगा। इस डीएनए रिपोर्ट को मामले की विवेचना और अदालती कार्रवाई में मुख्य साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top