देहरादून

देहरादून: मोरी में फिर ट्रॉली हादसा, नदी में बह गई 15 वर्षीय किशोरी, ग्रामीणों ने सुरक्षित पुल की उठाई मांग

पुरोला। मोरी ब्लॉक के भंकवाड़ गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रस्सी ट्रॉली से नदी पार कर रही 15 वर्षीय शबीना पुत्री यासीन अचानक गिरकर नदी में बह गई। उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे शबीना अपनी मौसी मेमना के साथ ट्रॉली से नदी पार कर रही थी। तभी ट्रॉली की रस्सी उलझने से संतुलन बिगड़ गया और शबीना नीचे गिरकर तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह नदी की धार में ओझल हो गई। सूचना पर मोरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भंकवाड़ गांव सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर है। गांव के 65 परिवारों को नदी पार करने के लिए यही ट्रॉली एकमात्र साधन है। लंबे समय से ट्रॉली की रस्सियों की मरम्मत नहीं हुई, जिससे वह जर्जर हो चुकी हैं और हादसों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण तालब, संजय पंवार और गुलाम अली ने बताया कि इस ट्रॉली से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जून 2019 में आलिया नाम की युवती घायल हुई थी, सितंबर 2023 में 50 वर्षीय फातिमा की मौत हुई, वहीं जून 2025 में वनकर्मी निहाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद अभी तक सुरक्षित विकल्प की व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द नदी पार करने के लिए सुरक्षित पुल या अन्य साधन की व्यवस्था की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top