नई दिल्ली

अवैध भंडारण में 18 स्टोन क्रेशर सीज, खनन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

उधमसिंह नगर के बाजपुर और काशीपुर क्षेत्र में 16 और जनपद नैनीताल के रामनगर के 2 स्टोन क्रशर शामिल

हल्द्वानी। खनन विभाग ने उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में 18 स्टोन क्रशर सीज किए हैं। अवैध खनन और भंडारण में शासन के निर्देश पर निदेशक भूतत्व एव खनिकर्म विभाग की कार्यवाही से हड़कंप मचा है।
देहरादून के अगुवाई में गठित प्रवर्तन दल का 27, 28 और 29 जनवरी को 24 स्टोन क्रशर की जांच की गई। जिनमें से 18 को सीज कर दिया। एस एल पैट्रिक, निदेशक व राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म विभाग देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर एवम् काशीपुर तहसील क्षेत्र में 16 एवम् जनपद नैनीताल के रामनगर तहसील के 02 स्टोन क्रशर हैं।
18 क्रेशरों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।
मॉडर्न स्टोन क्रशर, गोविंद स्टोन क्रशर , कोसी मिनरल्स , अमृत , गणपति स्टोन क्रेशर , जय स्टेशन क्रेशर , मां शारदा स्टोन क्रेशर, हिमालयन बिल्ड स्टोन, सिंह मिनरल्स पार्ट २, मुरली वाला स्टोन क्रेशर , पोरेवाल स्टोन क्रेशर , राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर , गुरुकृपा स्टोन क्रेशर , हरिहर पार्ट २ , जोगीपुरा स्टोन क्रेशर, , पालग्रिड स्टोन क्रेशर , मुरली वाला स्टोन क्रेशर , ढिल्लन स्टोन क्रेशर ।
इसके अतिरिक्त 6 अन्य काशी विश्वनाथ,महाराजा स्टोन क्रेशर, नेशनल स्टोन क्रेशर,तराई स्टोन क्रेशर,बी बी एस बी,आनंद स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त 8 वाहनों का अवैध खनन परिवहन करने के लिए सीज किया गया।
जांच दल में विभाग के जिला खान अधिकारी देहरादून आयुष्मान , माइन इंस्पेक्टर सुष्मिता पंत , नवीन सिंह , जिगाशा बिष्ट , काजिम रजा, मयंक आर्य ,अनिल मुयाल, राहुल रावत श्खनिज मोहररिर श्री जय प्रकाश, श्री विक्रम रौतेला, सर्वेयर श्री विनोद लाल सबीना नाज़ सहित खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top