हरिद्वार

हरिद्वार में 7 धार्मिक ढांचे समेत 200 अतिक्रमण तोड़े गए

लालजीवाला और सप्तऋषि बन्धा में प्रशासन की कार्यवाही से मचा हड़कंप
हरिद्वार।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम द्वारा लालजी वाला में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
 लालजीवाला में अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के तहत लगभग 150 से 200 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की गयी, जिससे लालजीवाला में चारों तरफ हड़कम्प का माहौल बना हुआ था। इसके अतिरिक्त विगत दिनों जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास किये गये निरीक्षण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत दिये गये निर्देशों के क्रम में सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास हरियाणा तथा पंजाब के लोगों द्वारा अतिक्रमित लगभग सात धार्मिक ढांचों को भी धराशायी कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा कहीं पर भी अगर सरकार की एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम, सिंचाई, लोक निर्माण सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top