हरिद्वार

साढ़े पांच लाख रुपये की कार बेची और बाद में डुप्लीकेट चाबी से कार ही चोरी कर ली

पीड़ित ने उससे अपने पैसे या कार लौटाने को कहा तो कर दिया जानलेवा हमला
बहादराबाद। धोखाधड़ी के अलग-अलग तरीकों से आमजन और पुलिसकर्मियों से लाखों रुपये हड़पने वाले एक नटवरलाल को बहादराबाद थाना पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने मंगलौर के एक युवक को साढ़े पांच लाख रुपये की कार बेची और बाद में डुप्लीकेट चाबी से कार चोरी कर ली।
पीड़ित ने उससे अपने पैसे या कार लौटाने को कहा तो आरोपित ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपित शहजाद निवासी ग्राम बढेड़ी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, थिथौला मंगलौर निवासी सलीम ने आरोपित शहजाद निवासी ग्राम बढेड़ी राजपूताना से 21 नवंबर 2023 को महिन्द्रा थार कार साढ़े पांच लाख रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि पांच फरवरी को डुप्लीकेट चाबी लगाकर वह सलीम के घर से कार चोरी कर ले गया। सलीम ने तलाश करने के बाद शहजाद को फोन किया तो उसने कुबूल किया कि गाड़ी उसके पास है और वह पैसे लौटा देगा।
कई महीने चक्कर काटने के बाद भी ना तो आरोपित ने कार लौटाई और ना ही रकम वापस की। 27 फरवरी की शाम सलीम, मुस्तफा प्रधान व रिजवान निवासीगण ग्राम गढ़ी संघीपुर, आदिल व आकिल आदि को लेकर शहजाद से बात करने के लिए ग्राम बढ़ेडी राजपूताना पहुंचे। आरोप है कि शहजाद हाथ में तबल, उसके भाई शोराब, फैजान व सावेज अपने हाथों में लाठी-सरिया लेकर बैठक में आए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से सलीम के सिर पर तबल से वार कर दिया। इससे सलीम लहुलुहान हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top