हरिद्वार

बेटे की चाहत में 6 साल के मासूम का अपहरण, एक लाख में सौदा

चाऊमीन खिलाने के बहाने बालक का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में मिला था सुराग

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र से चार दिन पहले अपहृत हुए छह साल के बालक को पुलिस ने बरामद करते हुए पतंजलि की एक महिलाकर्मी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छानबीन में पता चला है कि महिला को एक बेटे की चाहत थी, उसने एक लाख रुपये में सौदा तय कर आरोपियों से बच्चा खरीदा था। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बालक के अपहरण व खरीद-फरोख्त की घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की शुभम विहार कालोनी से नौ सितंबर को सुभाष प्रजापति का छह साल का बेटा घर के बाहर खेलने के दौरान गायब हो गया था। अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की गई। 
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते अपहरणकर्ताओं का हुलिया पता किया गया। अहम सुराग मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविंद्र निवासी ग्राम बामनोली दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश और जनक सिंह निवासी ग्राम नगवा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर शगुन निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्रीन सिटी सिडकुल के घर से अपहृत बालक को बरामद कर लिया। 
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पतंजलि में काम करने वाली शगुन को 2007 में एक बेटी हुई थी। उसके बाद कोई संतान नहीं हुई, जबकि शगुन एक बेटा चाहती थी। औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करने वाले रविंद्र से संपर्क होने पर उसने अपने साथी जनक को प्लान बताया और लालच में आकर दोनों ने चाऊमीन खिलाने के बहाने बालक का अपहरण कर शगुन के हवाले कर दिया। 
एसएसपी ने बताया कि शगुन ने 30 हजार रुपये एडवांस दिए थे। बाकी रकम तीन-चार दिन में देने की बात तय हुई थी। एडवांस ली गई रकम में से 20 हजार की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top