नई दिल्ली

बुलेट पर ट्रिपल राइडिंग में एक लाख का चालान, बुलेट चालक शिकायत लेकर पहुंचा थाना

अगर आप बाइक से कहीं जा रहे हैं तो हेलमेट के साथ-साथ अपने सभी कागजातों को दुरुस्सित कर अपने पास रखें वरना आपको एक लाख रुपये तक चालान कट सकते हैं। यकीन नहीं तो यह खबर पढ़िए जहां एक महिला एसआई ने एक बुलेट चालक से एक हजार के बदले एक लाख का चालान काट दिया। मामला सिल्क सिटी भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में वाहन मालिक रेजाबुल का कहना है कि 6 अप्रैल को वह अपने अन्य तीन साथी के साथ बुलेट से जा रहा था। तभी खैरपुर कदवा फोरलेन पर बने चौक पोस्ट पर यातायात पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। ट्रिपल लोडिंग होने की वजह से पुलिस ने उनका चालान काटा। उन्होंने बताया कि 1000 की जगह पर एक लाख का चालान कट गया है। रेजाबुल ने बताया कि जब मैं घर वापस आया तो चालान देखकर मैं घबड़ा गया। रेजाबुल ने कहा कि इसके बाद मैं पुनः इसकी शिकायत लेकर कदवा थाना अध्यक्ष के पास पहुंचा
नवगछिया थानाध्यक्ष ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नाम से आवेदन लिखकर परिवहन विभाग में चालान को सही करवाने की गुहार लगाईं। कदवा थाना अध्यक्ष रणधीर प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में कहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट का जुर्माना भरने में पासवर्ड गलत अंकित हो जाने के कारण 1000 के बदले एक लाख का चालान कट गया है। वही गाड़ी बीआर 43 टी 5881 मोहम्मद आफताब के नाम से रजिस्टर्ड है जो धनसहपुर मधेपुरा का रहने वाला है। इसलिए इस गलत चालान को दुरुस्त किया जाय। इस संबंध में परिवहन अधिकारी जनार्दन कुमार ने कहा कि यह मेरा मामला नहीं है। पीड़ित को यातायात थाना में जाकर अपने मामले को सुलझाना चाहिए। या तो वह आदमी एक लाख का जुर्माना भरेगा या फिर त्रुटी को सही करवाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top