नई दिल्ली

कॉलोनी में पार्क बनवाने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों का एक प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला

सिटी मजिस्ट्रेट ने कॉलोनाइजर व भूस्वामी को पार्क बनाने के निर्देश देने आश्वासन दिया।

हल्द्वानी- शहर के बिठौरिया नंबर-1 स्थित देवकी विहार कॉलोनी वासियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने कॉलोनी में पार्क बनवाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट वार्ता की। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन दे बता कि वर्ष 2004 में उनके कॉलोनी में भूमि की खरीद-फरोख्त की गई। वर्तमान में 43 मकान कॉलोनी में हैं। कॉलोनी में भूमि क्रय करते समय कॉलोनाइजर द्वारा सड़क, बिजली, पानी की लाइन के साथ ही पार्क की भी जानकारी दी थी। डीडीए से स्वीकृत ले आउट में भी पार्क का जिक्र किया गया है। 20 साल बाद भी उक्त कॉलोनी में पार्क नहीं बना। जिसको लेकर कॉलोनाइजर और भूस्वामी पार्क के बारे में जानकारी मांगने पर उनके द्वारा बात को टाल दिया जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने आउट के अनुसार कॉलोनी में पार्क बनवाने की मांग की।
।इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पार्क अवश्य बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर कॉलोनाइजर, भूस्वामी को निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान देवकी विहार विकास समिति के महासचिव रमेश चंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह हरड़िया, गणेश दत्त जोशी, महेश चंद्र जोशी, रेखा बिष्ट, केएस बिष्ट, प्रकाश चंद्र बिष्ट, निर्मला तिवारी, दीपा नेगी, कमला लोहनी, दीपा भौर्याल, हरिहर जोशी, विनोद जोशी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top