कोटद्वार

बीरोंखाल में भीषण कार हादसा: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, आठ साल के बच्चे की मौत, छह घायल

कोटद्वार। शनिवार को कोटद्वार के बीरोंखाल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से रसिया महादेव गांव में शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसाईं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार जयपुर से शादी समारोह में शरीक होने के लिए दिल्ली होते हुए ग्राम नऊ जा रहा था। रसिया महादेव गांव से कुछ ही दूरी पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।

हादसे में मृतक अभि पुत्र आशीष गुसाईं (8) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में आशीष गुसाईं (36), उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी (34), अंशिका (20) पुत्री दान सिंह, रूची देवी (32) पत्नी संदीप पटवाल, रूही (12) पुत्री संदीप पटवाल शामिल हैं। घायलों को उनके परिजन तुरंत इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top