पिथौरागढ़

बागेश्वर में अतिवृष्टि से गिरा मकान

कुमाऊं मंडल में दो दिन भारी वर्षा होने की संभावना
बागेश्वर। अतिवृष्टि से ढिकुरा गांव में एक मकान गिर गया है। घटना में लोग बालबाल बच गए हैं। एक गोवंश चाेटिल हो गया है। पटवारी ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।
जानकारी के मुताबिक गरुड़ तहसील के गागरीगोल क्षेत्र के ढिकुरा गांव में सुनील कुमार पुत्र खड़क राम का मकान है, जो अतिवृष्टि से गिर गया। सुबह की घटना होने से परिवार पति-पत्नी और दो बच्चे बालबाल बच गए। जबकि उनकी गाय चोटिल हो गई है। पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर घटना के समय कोई नहीं था। घर के भीतर रखा राशन, बिस्तर, कपडे, बर्तन आदि सामान मलबे में दब गया है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए चेतावनी जारी कर गई। दो दिनों तक समूचे कुमाऊं मंडल में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ वर्षा हाेने व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा का दौर प्रदेश में पांच जुलाई तक जारी रखने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top