हरिद्वार

प्रेमी के साथ मिलकर पिता और भाई की हत्या करने वाली नाबालिग किशोरी हरिद्वार से गिरफ्तार

हत्या करने के बाद दोनों थे फरार, हरिद्वार में प्रेमी छोड़कर चला गया था
हरिद्वार
। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल कर्मचारी पिता और अपने नौ साल के भाई की हत्या करने वाली किशोरी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर से भी एक पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पिता और भाई की हत्या की थी और दोनों फरार हो गए थे।
करीब ढाई महीने पहले हुई इस घटना के बाद से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंगलवार की रात एक नाबालिग नगर कोतवाली के पास स्थित महिला जिला अस्पताल के पास  संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। नाबालिग को कोतवाली हरिद्वार लाकर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि वह अपने प्रेमी मुकुल के साथ हरिद्वार आई थी जो कुछ सामान लेने का बहाना बनाकर उसे छोड़कर चला गया।
किशोरी ने यह भी जानकारी दी कि कथित प्रेमी ने मार्च माह में जबलपुर में उसके पिता और भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग दो महीने से वह उसे अपने साथ घुमा रहा था। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने जबलपुर पुलिस से सम्पर्क किया तो सामने आया कि प्रकरण में मुकुल कुमार को आरोपित बनाते हुए कोतवाली सिविल लाइन जबलपुर में हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top