हरिद्वार

ऐसा संन्यासी जो कांग्रेसी की वापसी को काम करता हूंः हरीश रावत

हरिद्वार में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री

हरिद्वार। शनिवार को कांग्रेस ने हरिद्वार में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। आर्यनगर चौक से शुरू हुई यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। आर्य नगर चौक से जटवाड़ा पुल तक निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की चर्चाओं पर कहा कि वह तो ऐसे संन्यासी हैं जो 2024 में कांग्रेसी की वापसी के लिए कार्य कर रहे हैं। कहा कि 13 मार्च को भराणीणैंस कूच करेंगे। वहां सरकार को जनता के प्रति किए वादों की याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है। इस समय देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े सवाल हैं। लेकिन इन पर ध्यान देने के बजाए भाजपा सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा में जनता से जुड़े मुद्दो को प्रमुखता से उठाया। लोग सरकार की नीतियों से परेशान है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से जोड़ो।यात्रा के माध्यम से कांग्रेस एक बार फिर जनमुद्दों को उठा रही है। जिस पर जनता का अपार समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वापसी।करेगी और केंद्र में सरकार का गठन करेगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। गैरसैंण में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड, पेपर लीक, किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठया जाएगा। राजनीति से संयास को लेकर पूछे गए सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वे एक कर्मयोगी संयासी हैं और हमेशा जनता के काम में लगे रहते हैं।
यात्रा में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल, मनोज सैनी, सतपाल।ब्रह्मचारी, राजबीर चौहान, ठाकुर रतन सिंह, नईम कुरैशी, श्रमिक नेता।राजबीर चौहान, मुरली मनोहर, पार्षद सोहेल अख्तर, किरण सिंह, शाहनवाज मंसूरी, डा.दिनेश पुडीर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, सौरभ चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, तासीन अंसारी, फुरकान अली एडवोकेट, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, अशरफ अब्बासी, पार्षद जफर अब्बासी, हिमांशु बहुगुणा, मकबूल कुरैशी, अंजू द्विवेदी, संतोष चौहान, सुभान कुरैशी, हरद्वारी लाल, अज्जू खान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, अकबर खान, विपिन पेवल, पार्षद इसरार सलमानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top