हरिद्वार

गंगनहर में डूबकर आईआईटी का एक छात्र लापता, दूसरे को जल पुलिस ने बचाया

हरिद्वार। गंगनहर में डूबकर आईआईटी का एक छात्र लापता हो गया, जबकि दूसरे को जल पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने ओर से आईआईटी प्रशासन और छात्र के परिजनों को सूचना दी है। उधर, एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता छात्र का पता नहीं चला।
पुलिस के अनुसार, अजय रोहितभाई (24) निवासी आरासुरी नगर सोसाएटी, काठियावड़ी पाटन, गुजरात और केवल कुमार निवासी हर्ष नगर सोसाइटी कालीकुंड धोलका जिला अहमदाबाद गुजरात आईआईटी रुड़की में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। शनिवार की रात आठ बजे दोनों गंगनहर किनारे घूमने गए थे।
इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस बीच के लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने केवल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय बहकर लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top