पिथौरागढ़

जरूरमंदों के लिए मसीहा शिक्षाविद विपिन जोशी के निधन पर शोक की लहर

पेंशन से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाते थे, गौ सेवा न्यास से जुड़े थे

अल्मोड़ा। गौ सेवा न्यास के अध्यक्ष विपिन जोशी का प्रातः काल 6:30 बजे उनके भतीजे की आवाज धामपुर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है।
गौ सेवा न्यास के अलावा पुष्प लता जोशी न्यास के वे  अध्यक्ष भी थे। स्वर्गीय भी विपिन जोशी जी ने विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए स्कालरशिप का प्रावधान किया है। उनको जो भी पेंशन मिली उन्होंने उस पेंशन से जरूरतमंद बच्चों व संस्थाओं की मदद करने का बीड़ा उठाया था। वह अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद निरंतर इस कार्य में संलग्न रहे गौ सेवा न्यास के सचिव  व पुष्पलता जोशी न्यास  के  उपाध्यक्ष दयाकृष्ण काण्डपाल  तथा पुष्प लता जोशी न्यास के  सचिव भगीरथ पाण्ड़े  सदस्य चंद्रमणि भट, पूरन चंद तिवारी आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके सभी शुभचिंतकों से अपील की है कि आज शाम 4:00 बजे बिहार समाज मंदिर में स्वर्गीय विपिन जोशी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी सभी से अनुरोध है श्रद्धांजलि देने हेतु उपस्थित होवे अल्मोड़ा , पूर्व उप शिक्षा निदेषक विपिन चन्द्र जोशी  के आकस्मिक निधन पर आज आर्य समाज मे उन्हें भावभीनी श्रद्धान्जली दी गई , स्व बिपिन चन्द्र जोशी को श्रद्धान्जली देते हुवे आर्य समाज व गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल  ने कहा कि दानवीर विपिन चन्द्र जोशी  अपनी सारी पैन्शन  की धनराशि दान कर देते थे , उन्होने पुष्पलता जोशी  सार्वजनिक दातब्य न्यास का गठन किया तथा गौ सेवा न्यास के अध्यक्ष थे , इस अवसर पर  पूरन चन्द्र तिवारी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धान्जली  दी बाल प्रहरी के संम्पादक उदय किरौला ने कहा कि  स्व जोशी ने बाल गतिनिधियों के  संन्चालन के लिये पचास हजार रुपये की   निधि स्थापित की ।   जिससे प्रतिवर्ष तीन लोग सम्मानित किये जाते है । श्रीराम विद्या मन्दिर के संस्थापक सदस्य गणेश भट्ट मे कहा कि उनका  श्रीराम विद्या मन्दिर के विकास मे निरन्तर सहयोग देते रहे । डा जे सी दुर्गापाल ने कहा कि  स्व   विपिन जोशी जरूरतमन्दों के मददगार थे । इस अवसर पर चन्द्रमणी भट्ट मे कहा कि दिखावे से दूर रहकर वे समाज की सेवा करते रहे । उन जैसा ब्यक्ति  होना दुर्लभ है।  आर्य समाज के प्रधान दिनेश तिवारी ने कहा कि ने अपने धन का सदुपयोग करते रहे ।   इस अवसर पर नवीन पाठक, पुष्पलता जोशी  ट्रष्ट के सचिव भगीरथ पाण्ड़े , गिरीश जोशी ने भी उन्हे भावभीनी श्रद्धान्जली दी । एक अन्य कार्यक्रम में गौ सेवा न्यास के वरिष्ट सदस्य ,  पी एस सत्याल ,  पूर्व काग्रेस अध्यक्ष  पिताम्बर पाण्ड़े  , ललित मोहन पन्त ,  लक्ष्मण सिह ऐठानी  आनन्द सिह ऐरी बिधायक मनोज तिवारी ,  नारायण दत्त पाण्ड़े ,  सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ताराचन्द्र साह  मनोज सननाल शंकर दत्त भट्ट ,  डे केयर , गवर्नमैन्ट पैन्शनर्श एलोशियेशन श्रीराम निद्या मन्दिर डोटियाल गांव मे भी उन्हे श्रद्धान्जली दी गई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top