उत्तराखंड पुलिस

एडीजी एपी अंशुमान और आईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल समेत इनको मिलेगा राष्ट्रपति पदक

देहरादून। पुलिस विभाग में विशिष्ट व सराहनीय सेवा के लिए सात अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पदक के लिए चुने गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान और आईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उत्तराखंड कैडर के कुल चार आइपीएस अधिकारी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए उत्तराखंड से चुने गए अधिकारी-कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार आइपीएस अधिकारियों समेत कुल सात नाम शामिल हैं।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति की ओर से गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे, अपर उप निरीक्षक परिवहन 46 पीएसी सुरजीत सिंह, 31 पीएसी के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह और फायर सर्विस चालक नैनीताल गणेश सिंह का चयन किया गया है।
इस वर्ष प्रदेश में अपराध और कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों और परिणाम को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट सेवा देने पर अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उत्तराखंड शासन की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप सेनानायक/अपर पुलिस अधीक्षक आइआरबी द्वितीय देहरादून प्रकाश चंद्र को सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को दून की कमान संभालते ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, एसएसपी के मार्गदर्शन में दून पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुए कई बड़े प्रकरणों में सफलता हासिल की। रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती पुलिस को खुली चुनौती रही। जिसमें बिहार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए टीम के साथ एसएसपी ने बिहार जाकर आरोपितों की धरपकड़ की।
गिरोह को पकड़ने के साथ ही दून पुलिस ने गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुई ज्वेलरी शोरूम की लूट और डकैतियों का भी पर्दाफाश किया। इसके अलावा जनपद में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और धोखाधड़ी के मामलों में भी दून पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top