नई दिल्ली

कनॉट प्लेस में डिजिटल डिस्प्ले पर विज्ञापन की जगह चल गई अश्लील वीडियो

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में एक घटना ने सबको शर्मसार कर दिया। शनिवार को यहां डिजिटल डिस्प्ले पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो चलने लगा। यह सब देख पर्यटक व राहगीर चौंक गए। डिस्प्ले एच ब्लॉक स्थित बर्गर सिंह आउटलेट के पास लगी हुई थी। 
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने एनडीएमसी कर्मियों की मदद से अश्लील वीडियो को रुकवाया। फिलहाल पुलिस ने इस बाबत आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक वीडियो कैसे चला पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने हैकिंग कर यह वीडियो चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 वर्षीय साहिल ने अपने फोन से इस घटना की करीब 15 सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड की और पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने साहिल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top