हरिद्वार

हरिद्वार ज्वालापुर के पूर्व विधायक के साथ वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री बोली, राधा-कृष्ण की तरह है हमारा प्रेम


बोली, जैसे राधा ने खुद को कृष्ण को समर्पित कर दिया था, उसी तरह रविदास आचार्य सुरेश राठौर को खुद को समर्पित कर दिया
हरिद्वार।
बीते दिनों उत्तराखंड भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक अभिनेत्री के बालों में कंघी करते दिखाई दे रहे थे। इसे पूर्व विधायक ने फिल्म का हिस्सा बताया था। जबकि अभिनेत्री ने कुछ ही दिन बाद सहारनपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर सुरेश राठौर से नेपाल के एक मंदिर में शादी की बात कही थी।
वहीं, अब इन तमाम बयानों के बीच रविवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया।
अभिनेत्री को पूर्व विधायक व रविदास आचार्य सुरेश राठौर ने पीठ की मुख्य सेविका का दर्जा दे दिया। उन्होंने और अभिनेत्री ने प्रेसवार्ता कर कहा कि जैसे राधा ने खुद को कृष्ण को समर्पित कर दिया था, उसी तरह उन्होंने रविदास आचार्य सुरेश राठौर को खुद को समर्पित कर दिया है। हमारे बीच जो प्रेम है वह राधा कृष्ण की तरह है। उन्होंने कहा कि आज उनको एक अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने भगवा धारण कर लिया है। 
वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि वह वीडियो उन्होंने वायरल नहीं किया है। यह कुछ लोगों की साजिश है हमें बदनाम करने की। सुरेश राठौर ने कहा कि अभिनेत्री और उन्हें बदनाम कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते हैं।
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री तीन फिल्मों में पूर्व विधायक के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं उनका तलाक का मामला भी चल रहा है। बीते दिनों अपने बयान में पूर्व विधायक ने यह भी कहा था कि अभिनेत्री उनकी पीठ से लंबे अरसे से जुड़ी हुई हैं और उनका आना-जाना लगा रहता है। वायरल वीडियो को राजनीतिक तौर पर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top