पिथौरागढ़

कुमाऊँ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, इन 3 जिलों से स्कूल बंद

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में मंगलवार को भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से खासकर चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें। साथ ही भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्कता बरतें। इसके अलावा खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें।
मौसम विज्ञान केंद्र और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी भारी से भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते मंगलवार को जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 23 जुलाई को शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाए। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी स्कूल बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top