पिथौरागढ़

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी उत्तराखंड की हरिद्वार बैठक में शिक्षा सुधार पर मंथन

पिथौरागढ़। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत ने सरकार से स्कूल फीस नीति को स्पष्ट करने और आरटीई नवीनीकरण में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने उत्तराखंड में एक समान सिलेबस लागू करने और किताबों को लेकर ठोस नीति बनाने पर भी जोर दिया ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बैठक में हरिद्वार जिले के संयोजक लक्ष्मीकांत सहित प्रमुख पदाधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों ने विचार साझा किए। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रुद्राक्ष जोशी द्वारा संचालित इस बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सरकार से वार्ता करने पर सहमति बनी। यह बैठक निजी स्कूलों के हितों की रक्षा और शिक्षा प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top