चमोली

पौड़ी के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के एक बच्चे को जन्म दिया

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
पौड़ी।
पौड़ी थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में दस माह पूर्व एक दिव्यांग किशोरी के एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर विवेचना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना क्षेत्र पैठाणी में एक गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय एक दिव्यांग बेटी है। जिसने बीते अप्रैल 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था। कहा दिव्यांग के गर्भवती होने की घटना से परिवार सहम गया था।
दिव्यांग होने के चलते बेटी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच एसआई दीपिका बिष्ट को सौंपी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top