देहरादून

देहरादून नशा केंद्र में ऐसे हुई थी युवक की मौत, खुला राज

4 आरोपियों ने उगला राज, अगले दिन सुबह घर के बाहर शव छोड़कर भागे थे आरोपी

देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आराध्या फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में हुई युवक की हत्या के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 11 अप्रैल को थाना क्लेमेनटाउन में हेमंत निवासी लेन नंबर 1 क्लेमेनटाउन ने सूचना दी थी कि उनके भाई सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को लगभग 20- 25 दिन पहले आराध्य फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में भर्ती कराया गया था। जिसे नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, अजय शर्मा, मनीष कुमार एवं मोहन थापा ने बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया कि 11 अप्रैल की सुबह लगभग सात बजे नशा मुक्ति केंद्र कर्मी सिद्धार्थ के शव को कपड़े में लपेटकर घर के बाहर छोड़कर भाग गए। इस मामले में थाना क्लेमेनटाउन में हत्या, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जांच में पाया गया कि नशा केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल व अजय शर्मा ने 10 अप्रैल की रात में सिद्धार्थ के साथ काफी मारपीट की थी, जिस कारण अगले दिन सुबह तक सिद्धार्थ की मृत्यु हो चुकी थी। फिर प्रशांत के कहने पर अजय, मनीष कुमार व मोहन थापा के द्वारा प्रशांत की गाड़ी स्विफ्ट कार से सिद्धार्थ के शव को उसके घर के बाहर क्लेमेनटाउन में छोड़ा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top