उधमसिंह नगर

गदरपुर में अवैध असलहों की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री से 11 अवैध असलहे, कारतूस और अहलहा बनाने के उपकरण बरामद
गदरपुर। पुलिस ने गदरपुर में अवैध असलहों की फैक्ट्री पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे 11 अवैध असलहे, कारतूस और अहलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में दो आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
शनिवार को गदरपुर थाने में एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। बताया कि अवैध असलहा रखने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में गदरपुर पुलिस को मुखबिर ने असलाह बनाने की अवैध फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीन टीम बनाकर ग्राम आर्य नगर में खेत किनारे जंगल के पास पेड़ों के नीचे अवैध असलाह बना रहे मेहर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी गुलाब का माजरा थाना केलाखेड़ा को पकड़ लिया गया। उसके पास से असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। छानबीन में पता चला कि मेहर सिंह का आपराधिक इतिहास भी है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका पुत्र महेंद्र और बुआ का लड़का दर्शन सिंह मिलकर और वह खुद अवैध असलहे बनाने का काम करते हैं। दर्शन सिंह असलहा बनाने में उसका पार्टनर है। जबकि बेटा महेंद्र सिंह तमंचों, देसी बंदूकों को बनाकर ग्राहकों को बेचता है। रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों पर प्रति तमंचा पांच हजार रुपये के हिसाब से बेचते हैं। पुलिस ने मेहर सिंह को चार तमंचे 315 बोर, 12 बोर का एक तमंचा, एक देसी रिवॉल्वर 32 बोर, दो देसी बंदूक 12 बोर, आठ कारतूस 315 बोर, चार 12 बोर के कारतूस और असलहा बनाने के उपकरणों आदि के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसके पुत्र और रिश्तेदार को पुलिस तलाश कर रही है। बताया कि तीनों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top