उधमसिंह नगर

रुदपुर ट्रांजिट कैंप में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

भाइयों के साथ रहता था युवक, भाई शादी में गांव गए थे

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में भाइयों के साथ किराए में रहने वाले युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दे दी गई है।
मूलरूप से जहानाबाद पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप निवासी 24 वर्षीय चरनजीत सिंह अपने दो बड़े भाइयों के साथ किराए पर रहता था। चरनजीत के दोनों भाई विवाह समारोह में अपने गांव जहानाबाद गए हुए थे। इस दौरान चरनजीत यहां पर अकेला ही था।
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम चार बजे के आसपास उसने अपने कमरे में रखे गैस सिलेंडर की मदद से पंखे की कुंडी पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय बाद भी उनके कमरे से कोई चहल कदमी नहीं हुई। इस पर पड़ोसी किराएदार उनके कमरे में पहुंचा। जहां पर चरनजीत फंदे पर लटका हुआ मिला। यह देख पड़ोसी किराएदार के होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना गांव गए भाइयों और अन्य स्वजन को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top