कोटद्वार

पौड़ी में जीप खाई में गिरी, एक ही गांव के 9 लोग थे सवार

सतपुली से कोटद्वार पूजा में शामिल होने जा रहे थे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
पौड़ी।
रविवार सुबह भी एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है की पौड़ी में एक मैक्स वाहन डेढ़ सौ मीटर खाई में गिर गया, जिसमें लगभग 9 लोक सवार थे‌। एसडीआरएफ ने लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया है।
शनिवार को हरिद्वार बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की दुखद घटना के बाद रविवार को एक बार फिर गाड़ी खाई में गिरने की खबर से हड़कंप मच गया। रविवार को प्रातः 6:00 बजे एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से Addi SI हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।
उक्त वाहन में कुल 9 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुँच बनाई। SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है, जहाँ वे उपचाराधीन है, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top