हल्द्वानी

हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम पर हमला, बंधक बनाकर मारपीट

पश्चिम बंगाल से अपहरण कर हल्द्वानी में एक घर में बंधक बनाई किशोरी को छुड़वाने गई थी टीम

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। टीम को घर के अंदर बंधक बनाकर दो सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। टीम पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाई गई युवती को मुक्त करवाने गई थी। युवती को घर में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा, मारपीट, बंधक बनाने, धमकी व जान से मारने की धाराओं में प्राथमिकी कर मुख्य अपहरणकर्ता समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर हल्द्वानी लाया गया था। पश्चिम बंगाल के दक्षिण रायपुर में रहने वाला रज्जक पाइक 10 दिन पहले थाना बसंती पश्चिम बंगाल निवासी 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर हल्द्वानी लाया था। यहां उसे संजय नगर भोटियापड़ाव में रहने वाली मानव तस्कर तान्या के घर में बंधक बनाकर रखा था। इस मामले में पश्चिम बंगाल के बसंती थाने में किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज है।मामले की जांच कर रहे विवेचक एसआइ सैमुअल हुसैन ने उन्हें सूचना दी कि किशोरी हल्द्वानी में है। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया। प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि देर रात मानव तस्कर तान्या और अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए वह टीम के साथ दोबारा आरोपितों के घर पहुंचीं, मगर वहां तान्या नहीं मिली। मकान मालिक आसिम रजा से पूछताछ चल रही थी।
इसी बीच उसके स्वजनों ने गेट बंद कर सिपाही मोहन किरौला व राजेंद्र जोशी को घेर लिया और पिटाई कर दी। बल प्रयोग कर वह बमुश्किल गेट खोलकर अंदर पहुंचीं, तभी परिवार के सदस्यों ने बाहर जाने से रोकने के लिए मुख्य गेट को फिर बंद कर दिया और आरोपित रज्जक पाइक को छुड़ाने का प्रयास किया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित आसिम रजा, उसकी पत्नी मीना, बेटे अशद रजा, हसन रजा, अमन व बेटी हासिया पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित मकान मालिक आसिम रजा, उसके बेटे अशद रजा, हसन रजा और अपहरणकर्ता रज्जक पाइक को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top