पिथौरागढ़

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं का ऑडियो वायरल ! मंत्री बनाने के नाम पर लिए 30 लाख

उत्तराखंड में मचा सियासी तूफान, अल्मोड़ा के भतरौंजखान में भाजपा के दो गुटों के बीच उपजे विवाद के बाद यह ऑडियो सामने आया
अल्मोड़ा। भतरौंजखान में भाजपा के दो गुटों के बीच उपजे विवाद के बाद अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति मंत्री बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति पर 30 लाख ठगने का आरोप लगा रहा है। ऑडियो में आवाज एक विधायक और दर्जाधारी की बताई जा रही है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो के सार्वजनिक होने पर उत्तराखंड भाजपा में तूफान मचा है।
ऑडियो के प्रमुख अंश
पहला व्यक्ति:  सर नमस्कार
दूसरा व्यक्ति:  आज तुम्हारे गुरुजी गए थे मेरे भाई को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर
पहला व्यक्ति:  …जी का फोन आ गया था। उनका कहना था मैं भतरौंजखान थाने में हूं। आ जाओ.. जरा मुलाकात कर लो
दूसरा व्यक्ति:  धोखाधड़ी की शिकायत दे रहा हूं। 30 लाख मुझसे ठगे हैं।
पहला व्यक्ति:  आप जो कर रहे हैं करें।
दूसरा व्यक्ति:  बहुत अच्छा सिला दिया तुम लोगों ने.. मेरे भाई को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने में। हमने बिगड़ा क्या था।
पहला व्यक्ति:  वहां जाकर पता चला कि ऐसा कैसे हो रहा है
दूसरा व्यक्ति:  इनके मुंह में नहीं जाएंगे पांच अंगुलियां। सारे वायरल हो रहे फोटो। कहना.. चुल्लू भर पानी में डूब मरो। तुम्हें ईश्वर सजा देगा। परमात्मा यदि कहीं है तो मेरा फिटकार है तुमको। कितना भरोसा किया तुम पर। आज मेरे खिलाफ ही थाने में। मेरे भाई को गिरफ्तार कराने के लिए। उनसे कहना चुल्लू पर पानी में डूब मरो। परमात्मा देगा तुम्हें दंड, परमात्मा।
पहला व्यक्ति:  मैं उनके साथ में हूं
दूसरा व्यक्ति:  बहुत जल्दी अपनी आंखों से देखूंगा और कानों से सुनूंगा। तुम्हारी दुर्दशा। जैसा तुमने आज मेरी बेइज्जती कर रखी है। मेरे घर में आकर कोई गाली दे। कोई बदतमीजी करे इनको क्या मतलब था उससे..
पहला व्यक्ति:  इनसे कोई मतलब नहीं था भाई साहब
दूसरा व्यक्ति:  तुम बताओ। आज तक इनसे तू शब्द कहा हमने
पहला व्यक्ति:  ना..ना ऐसा तो नहीं हुआ
दूसरा व्यक्ति:  मैं भी कहता हूं कि इन्होंने मुझसे कहा कि मंत्री बनाऊंगा। धोखे में रखा, मुझसे 30 लाख रुपये ठगे। एफआईआर करता हूं। बुलाता हूं सब गवाही। एकाउंट में आए हैं पैसे। पता चलेगा कि कितने बीस का सैकड़ा होता है। ठीक है हां, कह देना उनसे….

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top