हरिद्वार

बाबा बालकदास के समर्थन में उतरा भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन, स्टोन क्रेशर संचालक का दवाब सहन नहीं

श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं कलावीर स्टोन क्रेशर मलिक के बीच विवाद जारी

हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की ओर से श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के संचालक बाबा बालकदास महाराज को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। कहा कि स्टोन क्रेशर संचालक का दवाब सहन नहीं किया जायेगा। शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि बाबा का उत्पीड़न बंद करें एवं बाबा को कानून के मुताबिक हास्पिटल की चारदीवारी निर्माण कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न नहीं करें। ऐसा होने पर यूनियन आंदोलन के लिए तैयार है।‌

गौरतलब है कि श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल और कालाबीर स्टोन क्रेशर के मालिकों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बाबा का कथन है कि उन्होंने खसरा खतौनी एवं तहसीलदार पटवारी की रिपोर्ट के मुताबिक चकरोड के लिए पर्याप्त स्थान छोड़कर हॉस्पिटल की चार दिवारी का निर्माण शुरू किया है। लेकिन कालाबीर स्टोन क्रेशर के मालिक द्वारा उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हास्पिटल बंद कराने एवं उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें बदनाम करने की साज़िश भी रची जा रही है।‌ शासन प्रशासन की ओर से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है अपितु निर्माण रोकने का दवाब बनाया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने भारतीय मजदूर किसान यूनियन से सहयोग की मांग की थी।
इस कड़ी में रविवार को भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के उपाधिकारियों ने श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल पहुंचकर बाबा बालक दास को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह विर्क ने स्टोन क्रशर मलिक के दबाव में शासन प्रशासन के लोग ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के संस्थापक बाबा बालक दास का उत्पीड़न कर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन बालक दास महाराज को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में आसपास के करीब 50 ज्यादा गांव के लोगों का सरकारी दर पर इलाज किया जा रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान योजना पर लोग निशुल्क इलाज भी कर रहे हैं। लेकिन खनन माफियाओं के दबाव में अस्पताल को बंद करने की साजिश रची जा रही है जिसे किसी भी हालत में पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सुखदेव सिंह विर्क ने खनन माफियाओं पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की सहपार खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। गंगा एवं किसानों की खेती की जमीन पर दिन रात अवैध खनन किया जा रहा है।
किसानों की खेती की जमीन को गहरे खड्डे खोदकर खेतों बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। खेतों में ही स्टोन क्रेशर स्थापित किया जा रहा हैं। विरोध करने वाले किसानों को डराया धमकाया जा रहा है।‌ शासन- प्रशासन एवं सरकार के आगे भी किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। अब खंड माफियाओं की शहपर चैरिटेबल हॉस्पिटल को भी बंद करने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने खनन माफियाओं के विरुद्ध आवाज उठाने का संकल्प लिया है। खेती की जमीन को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा एवं किसानों को उनकी फसलों का पूरी कीमत दिलाने के लिए संघर्ष किया जायेगा। इसके साथ ही ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल को भी संचालित करने में सहयोग किया जाएगा। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली विनोद कश्यप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह त्रिपाठी रईस अहमद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कश्यप जिला अध्यक्ष डॉ विजेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल प्रदेश सचिव आलोक तहसील अध्यक्ष संजय ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने बाबा बालकदास से भेंटवार्ता कर सहयोग का आश्वासन दिया।
मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top