धर्म-कर्म/मेले-पर्व

1 जुलाई से 31 अगस्त तक कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू। अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन के लिए यह तीर्थ यात्रा प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है। यात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।

राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 44वीं बैठक में तीर्थयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया। उपराज्यपाल सिन्हा ने तीर्थयात्रा के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और निर्बाध तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रशासन आने वाले सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।’’ उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘तीर्थ यात्रा के सुचारू और निर्बाध संचालन के लिए आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में सभी संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। ’’उन्होंने कहा कि यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले के बालटाल मार्ग दोनों से ही एक साथ शुरू होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) भक्तों के लिए सुबह और शाम की प्रार्थना का सीधा प्रसारण भी करेगा। तीर्थ यात्रा, यात्रा के मार्ग में मौसम की तत्काल जानकारी और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐप भी उपलब्ध कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top