उत्तराखण्ड

बैणी-भुली योजना में 5.50 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये, आवेदन शुरू

उत्तराखंड की बैणी-भुली योजना के तहत 5.50 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। जानिए आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और पात्रता की पूरी प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैणी-भुली योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना में राज्य की 5.50 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दिसंबर में पहली किस्त जारी होने की संभावना है।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने नजदीकी समूह केंद्र या ब्लॉक के NRLM कार्यालय से निशुल्क फॉर्म ले सकती हैं। फॉर्म भरने में ग्राम संगठन, सीएलएफ स्टाफ, बदलाव सखी या फील्ड वर्कर की मदद ली जा सकती है। भरे हुए आवेदन संबंधित कर्मचारियों के पास जमा होंगे।
आवेदन पत्र में महिला का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और IFSC कोड भरना अनिवार्य है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और लाभार्थी श्रेणी की जानकारी देनी होगी। महिलाओं को अपनी मौजूदा आय और प्रस्तावित कारोबार का स्पष्ट ब्योरा भी देना होगा।
आवेदक को मशीनरी, कच्चा माल, पैकेजिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी जरूरतों का विवरण भरना होगा। योजना का लक्ष्य महिलाओं के स्वरोजगार को मजबूत कर स्थायी आमदनी तैयार करना है। आवेदन से पहले पात्रता और शर्तों की पुष्टि ब्लॉक NRLM कार्यालय से जरूर कर लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top