राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव, युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान

राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने जनसभा में किया ऐलान, केंद्र सरकार पर निशाना
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने एक जनसभा भी की है। 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक पोस्ट में लिखा कि पिछले 10 साल के अन्याय-काल को भयंकर बेरोजगारी संकट से समझा जा सकता है। इस अन्याय-काल ने लाखों शिक्षित और महत्वाकांक्षी युवाओं को अपना आर्थिक भविष्य बेहतर बनाने या राष्ट्र निर्माण में योगदान देने से वंचित कर दिया है। हम युवाओं के लिए ऐसे कदम उठाएंगे जिससे कि हर युवा अपना भविष्य सुरक्षित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम होगा।
1 भर्ती भरोसा
कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है। कांग्रेस ने कहा कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
2 पहली नौकरी पक्की
प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रेजुएट को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक साल के अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) देने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख रुपए (₹8,500/माह) मिलेंगे।

3 पेपर लीक से मुक्ति
राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का भी एलान किया। उन्होंन कहा कि कांग्रेस पेपर लीक को रोकने के लिए कानून बनाने की गारंटी देती है। हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
4 गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा
कांग्रेस गिग इकॉनमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है।
5 युवा रोशनी
पांच साल की अवधि के लिए देश के सभी जिलों में आवंटन की सुविधा के साथ कांग्रेस 5,000 करोड़ रुपये का एक कोष बनाएगी। 40 साल से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top