उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी हत्यारा गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी हत्यारे जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया है। जरनैल सिंह 2023 में सितारगंज जेल से फरार हो गया था और 1995 में नानकमत्ता क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
वर्षों से फरार अपराधी की गिरफ्तारी:
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड, श्री दीपम सेठ ने राज्य में जघन्य अपराधों में लंबे समय से वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए थे। इस क्रम में, एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने थाना सितारगंज पुलिस के साथ मिलकर 7 फरवरी की देर रात जरनैल सिंह को राजस्थान के फलोदी जिले से गिरफ्तार किया।


एसटीएफ की टीम:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने तकनीकी और भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुए अथक प्रयास से अपराधी की पहचान स्थापित की और उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में हे0का0 मोहित वर्मा, हे0का0 किशोर कुमार और सर्विलांस में किशन चन्द्र की विशेष भूमिका रही।
अपराध का विवरण:
अभियुक्त जरनैल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर 14 अगस्त 1995 को नानकमत्ता क्षेत्र में मक्खन सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 27 अगस्त 2023 को वह सितारगंज जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया:
एसटीएफ ने जरनैल सिंह से संबंधित पूर्व में किए गए तकनीकी एवं भौतिक सूचनाओं का फिर से विश्लेषण किया। प्राप्त तथ्यों के आधार पर टीम को पंजाब और राजस्थान भेजा गया। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की, जिसके पास सतपाल सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड था। विभिन्न सॉफ्टवेयर का उपयोग करके चेहरे के मिलान के बाद, टीम ने 7 फरवरी को उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया।
अपराधी का खुलासा:
जरनैल सिंह ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि जेल से फरार होने के बाद वह पंजाब गया और फिर राजस्थान के जोधपुर में छिप गया। वहां उसने सतपाल सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया और मजदूरी करने लगा।
एसटीएफ टीम:

  • निरीक्षक श्री एमपी सिंह
  • उ0नि0श्री के0जी0मठपाल
  • हे0का0 किशोर कुमार
  • हे0का0 सुरेंद्र कनवाल
  • का0 मोहित वर्मा
  • ओ0पी0 कृष्ण चंद्र शर्मा (सर्विलेंस)
    थाना सितारगंज पुलिस टीम:
  • उ0नि0 दीपक कौशिक
  • कानि0 1137 अमित जोशी
  • कानि0 72 राजेन्द्र गोस्वामी
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top