उधमसिंह नगर

सितारगंज में भैंस से टकराकर बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

सड़क पर घायल दंपती को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही कार पलटी, उसमें सवार 6 लोग घायल
रुद्रपुर।
सितारगंज में ल सिडकुल मार्ग पर भैंस से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। इसी दौरान घायल दंपती को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही कार पलट गई जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक ने बाद में दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी और कार सवार बाल आयोग की सदस्य सुमन राय व पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रविवार शाम सिडकुल मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढौराडाम निवासी संदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह पत्नी सीमा के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। सिडकुल मार्ग पर उनकी बाइक भैंस से बाइक टकरा गई। हादसे में संदीप और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सामने से आ रही कार चालक ने दोनों घायलों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कार से संतुलन खो बैठा और कार पलट गई जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
घायल संदीप सिंह को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। देर रात संदीप ने दम तोड़ दिया जबकि सीमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को संदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि संदीप परिवार में इकलौता पुत्र था और उसकी एक साल पहले सीमा से शादी हुई थी। वह परचून की दुकान चलाता था।
कार में सवार बाल आयोग की सदस्य सुमन राय निवासी सितारगंज, वंदना चौहान निवासी सिसौना, प्रेम चंद्र गुप्ता, आकाश चौबे, बसंत जोशी निवासी सुप्रिया कॉलोनी और कार चालक राजेश राणा निवासी नकुलिया को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top