नई दिल्ली

बाइक सवार कांवड़ियों को कार ने कुचला, दो की मौत, भीड़ ने कार को आग लगाई

दिल्ली से कांवड़ जल लेने हरिद्वार आ रहे थे कांवड़िये, तीसरा कांवड़िया घायल
हरिद्वार।
दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंची तो एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है।
रुड़की मंगलौर बाईपास मार्ग पर टोडा खटका के पास एक डम्पर ने बाइक से जा रहे कांवड़ यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में दो कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने कार को आग लगा दी। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह बाइक से कांवड़ यात्री जल लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कांवड़िए टोडा खटका के गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहा एक डम्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में तीन कांवड़ यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी डम्पर चालक वहां से वाहन समेत फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा। दमकल की टीम ने किसी तरह से कार में लगी आग पर काबू पाया।
आनन-फानन में सभी घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर राजस्थान व अनिल कुमार (22) पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उप्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल थाना एडामोला आगरा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस फरार डम्‍पर चालक की तलाश कर रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top