हल्द्वानी

उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस को चुनौती: उपपा की जन संवाद यात्रा से विकल्प की तैयारी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरे विकल्प की तैयारी तेज कर दी है। जन संवाद यात्रा के जरिए जनता को एकजुट करेगी उपपा।

हल्द्वानी: उत्तराखंड की राजनीति में अब भाजपा और कांग्रेस के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए एक नए क्षेत्रीय विकल्प की कवायद तेज हो गई है। हल्द्वानी के पीली कोठी स्थित कैरियर लॉन्चर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ‘उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी’ (उपपा) ने ‘उत्तराखंड जन संवाद यात्रा’ का शंखनाद किया। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और सहयोगियों ने प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक दिशा बदलने पर विस्तार से चर्चा की।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी ने बैठक के दौरान सत्तासीन दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जनसंघर्षों को दबाया जा रहा है। एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, तो दूसरी तरफ शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आशा वर्कर्स, मजदूरों और किसानों की समस्याओं को उठाते हुए सभी से एकजुट होकर तीसरे विकल्प के निर्माण का आह्वान किया।
उपपा अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने स्पष्ट किया कि ‘उत्तराखंड जन संवाद यात्रा’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी, जिसमें संगोष्ठियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिवारी ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय दलों का एक व्यापक गठबंधन समय की मांग है, लेकिन इसके लिए वैचारिक प्रतिबद्धता और मुद्दों की स्पष्टता सबसे जरूरी है।
बैठक में संगठन की मजबूती पर भी विशेष बल दिया गया। एडवोकेट संगीता पांडे और जितेन्द्र तिवारी ने हल्द्वानी में संगठन विस्तार और बड़े जन कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई। बैठक का संयोजन अशोक डालाकोटी ने किया और इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपपा अब इस यात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर जनता को भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जागरूक करने की योजना बना रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top