हल्द्वानी

उत्तराखंड चुनाव 2027: हल्द्वानी में भाजपा प्रभारी राम माधव ने ली कुमाऊं की बैठक

IMG 14a3e277 d6fb 4eb1 a664 1ed02b6eeb10

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने हल्द्वानी में बनाई रणनीति। प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्षों के साथ की गोपनीय बैठक।

हल्द्वानी। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का सियासी बिगुल बजने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव अपने पहले आधिकारिक दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। प्रभारी की कमान संभालने के बाद उनका यह पहला कुमाऊं दौरा है, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रामपुर रोड स्थित होटल अमोर में आयोजित इस संगठनात्मक बैठक को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। बैठक में नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कुमाऊं मंडल के सभी आठों जिलाध्यक्षों और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ संगठनात्मक नेताओं ने भाग लिया। पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे बैठक स्थल पहुंचे राम माधव ने क्षेत्र के जमीनी हालात का जायजा लिया और पार्टी पदाधिकारियों से सीधा फीडबैक हासिल किया।
बैठक के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने और सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे के दौरान राम माधव के साथ उनकी उच्चस्तरीय मुलाकात की संभावना है, जिसमें सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल पर रणनीति तय होगी।
इससे पूर्व पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से बातचीत में राम माधव ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से उत्तराखंड में तीसरी बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने इस बैठक और दौरे के सफल आयोजन की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top