हरिद्वार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी हरिद्वार से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जनसभा को संबोधित करने से पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कई कार्यक्रम होना है।
इसमें मां माया देवी के दर्शन, संतों से संवाद और बूथ कार्यकर्ताओं को भी वह संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारी में जुटे नगर विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के जिला कमेटी की ओर से सभी को दायित्व सौंपा गया है।
आर्यनगर चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक रोड शो होगा। रोड शो शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल पर पहुंचेगा। यहां पर लोकसभा के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top