नैनीताल

नैनीताल में राम जन्मभूमि अयोध्या से ‘अक्षत कलस’ लेकर भाजपा कार्यकर्ता

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में राम जन्मभूमि अयोध्या से ‘अक्षत कलस’ लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और एक शोभा यात्रा भव्य संदेश दिया है।
उत्तरप्रदेश में अयोध्या से भगवान श्री राम के मंदिर से पूजा का ‘अक्षत कलश’ लेकर एक यात्रा के रूप में एक टुकड़ी नैनीताल पहुंची। शहर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद, जय श्री राम सेवा दल, हनुमान भक्त और भाजपा कार्यकर्ता समेत शहर के भक्तों ने रैली में शामिल होकर उसका भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर से राम सिंह नौटियाल, भूपेंद्र बिष्ट, राम सिंह रौतेला, कमल आदि ‘अक्षत कलश’ लेकर रविवार दोपहर नैनीताल पहुंचे। विधायक सरिता आर्या ने हल्द्वानी रोड स्थित धर्मशाला से कलश यात्रा को नगर भम्रण के लिए रवाना किया। कलश यात्रा मॉलरोड होते हुए मल्लीताल श्री राम सेवक सभागार पहुंची, जहाँ मौजूद भक्तों ने श्री राम के जोरदार उद्घोष किया। इस बीच श्रद्धालुओं ने ‘अक्षत कलश’ के दर्शन किए। यात्रा में स्कूली बच्चे कुमाऊनी वेशभूषा में दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top