उत्तराखंड पुलिस

नाबालिग से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

देहरादून। नाबालिग किशोरी से दोस्ती के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी, नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता को अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ रायपुर कुंदनराम ने रविवार को बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि बिलाल पुत्र कासिम मूल निवासी नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बेटी ने बताया कि आरोपी दून में जैन प्लॉट, वाणी विहार में रहता है। उसने तीन साल पहले लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top